एचपीयू ने जारी की यूजी सेमेस्टर सिस्टम की फाइनल डेटशीट जानिए कब से होंगी परीक्षाएं.

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के पुराने सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। डेटशीट पर आपत्तियां दर्ज करने के बाद इसे आवश्यक बदलाव के बाद जारी किया है।

शेड्यूल के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, ऑनर्स, शास्त्री, बीसीए, बीबीए कोर्स की पुराने सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा एमबीबीएस प्रोफेशनल प्रथम की अनुपूरक, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षा सहित एमडी, एमएस एलौपेथी की अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

उधर विवि ने पीजी की मार्च में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 26 फरवरी तक बढ़ा दी है। पोर्टल और वेबसाइट में पेश आई दिक्कतों औक बर्फबारी के कारण परीक्षा फार्म न भर पाने वाले छात्र अब 26 फरवरी तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा बीबीए , बीसीए प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म 20 फरवरी तक भरे जाएंगे। वहीं एमडी, एमएस एलोपैथी अनुपूरक परीक्षा के लिए 18 फरवरी तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...