सात दिवसीय भागवत कथा के उपरांत गया जी का महाप्रसाद सम्पन्न

--Advertisement--

Image

मुंगराबादशाहपुर/ जौनपुर, सूरज विश्वकर्मा

स्थानीय नगर में पिछले एक सप्ताह से चल रहे भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के उपरांत मंगलवार को गया जगन्नाथ जी का महाप्रसाद का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ।

मुंगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड के सिनेमा गली में कृष्णचंद्र उमरवैश्य धर्मपत्नी रामदुलारी देवी द्वारा आयोजित भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का श्रीधाम अयोध्या से पधारे संत निर्मल शरण जी महाराज के मुखारबिंद से भागवत कथा सप्ताह भर सुमिरन करने के पश्चात मंगलवार को स्वजातीय बंधुओं मुंगराबादशाहपुर सहित अन्य जिले से आए हुए लोगों ने गया जी का महाप्रसाद ग्रहण किया।

इसके पूर्व दिन में कच्ची महाप्रसाद सुबह से लेकर शाम तीन बजे तक उसके बाद पक्की महाप्रसाद शाम पांच बजे से लेकर श्रद्धालुओं के आने तक देर रात निरंतर लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। बीच बीच में महाप्रसाद ग्रहण करने बैठे हुए श्रद्धालुओं से यजमान कृष्णचंद्र उमरवैश्य धर्मपत्नी रामदुलारी देवी अपने परिवार के साथ आशीर्वाद प्राप्त करते रहें, कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र गुप्ता, जितेंद कुमार, राजकुमार नेता, राजकुमार गुप्ता ने सफलता पूर्वक किया।

वहीं मुंगराबादशाहपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता,जगदंबा जायसवाल, संतोष गुप्ता, पालिकाध्यक्ष शिवगोविंद साहू,विश्वम्भर दुबे, सौरभ जायसवाल,मनीष केसरी आदि नगर के सम्मानित लोगों ने लगातार भ्रमण कर जायजा लेते रहें ताकि किसी को भी कोई असुविधा व सभी को प्रसाद पहुंच रहा है या नहीं व कार्यकर्ताओं ने जगन्नाथ जी का महाप्रसाद सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना भरपूर सहयोग दिया और यजमान कृष्णचंद्र उमरवैश्य धर्मपत्नी रामदुलारी देवी सहित परिवार के लोगों ने सभी को आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना योगदान देने पर ह्रदय से आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...