कार सवा दल ने आगजनी से पीड़ित लोगों को दिया जरूरत का सामान।

--Advertisement--

Image

कुल्लू, मनदीप सिंह 

निरन्तर जरूरतमंद लोगों की मदद को तत्पर रहने बाली कार सेवा दल संस्था ने इस बार फिर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे किए हैं। यह मामला लगवेली घाटी शीला गांव  का है। जहां पर गांव निवासी गुलाब चंद के घर पिछले महीने 28.01.21 को शॉर्ट सर्किट के कारण दो मंजिला लकड़ी का बना मकान जलकर राख हो गया।

गुलाबचंद के इलावा परिवार के 11 सदस्य बेघर हो गए। कार सेवा दल को मिली जानकारी के अनुसार परिवार मैं गुलाबचंद  मिस्त्री का कार्य करता है, उसका छोटा भाई कारपेंटर का कार्य करके अपने परिवार को केवल मात्र दो वक्त की रोटी का ही गुजारा कर पाते है। उनकी दो छोटी  बहनें भी है। जिनकी अभी शादी होनी है।घर में आग लग जाने के कारण परिवार द्वारा जोड़ा हुआ थोड़ा बहुत सामान जलकर राख हो गया।

कार सेवा दल द्वारा परिवार के सदस्यों को कुल्लु नानक दी हट्टी बुलाकर कुल्लू जिला के सहयोग द्वारा गर्म कपड़े ,जूते ,ट्रंक, पेटी, तंदूर ,राशन बॉक्स इत्यादि जरूरत का अन्य सामान परिवार को जीवन निर्वाह के लिए दिया गया। बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी के साथ शादी के वक्त भी परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस नेक कार्य में मौजूद रहे गुलाबचंद के परिवारिक सदस्य  संस्था के रामप्रसाद शर्मा, दिलजीत सिंह, अमित शर्मा ,नरेंद्र शर्मा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...