उपमंडल धर्मपुर में रैडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मंडी के सौजन्य से स्कूली बच्चों को किया जा रहा है जागरूक

--Advertisement--

Image

धर्मपुर/मंडी, ज्योति पठानिया 

उपमंडल धर्मपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सधोट व दिवस पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खौदा टिहरा में शुक्रवार को बच्चों को कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी के बारे में बच्चों को जागरूक किया और बच्चो को अच्छे से मास्क लगाए रखना बार बार साबुन से हाथ धोते रहना और सैनिटाइजर का उपयोग करना 2 गज की दूरी बनाए रखना तथा बिना किसी कारण के मुंह को न छूना इस तरह की जानकारियां स्कूली बच्चों को प्रदान की गई साथ ही पंचायत स्तर पर तैयार किए गए.

सर्व वैसे भी श्री हाकम चंद पठानिया के द्वारा नशे के ऊपर प्रहार किया गया और बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया कोविड -19 जैसी वैश्विक महामारी को मध्य नजर रखते हुए प्रधानाचार्य संजय कुमार ने जानकारी दी कि कोविड-19 करोना महामारी के बीच लंबे अंतराल के बाद स्कूल खुले है। स्कूल में सभी व्यवस्था सरकार द्वारा जारी की गई एस ओ पी के आधार पर लागू की गई है। स्कूल में सभी बच्चों को मास्क लगा कर आना दो गज की दूरी बनाए रखना सेनीटाइज करना बच्चों को बार बार साबुन से हाथ धोने के बारे में प्रेरित करते रहते है। उन्होंने कहा कि स्कूल में 8वी से 12 वी तक 38 बच्चे उपस्थित हुए ।

* स्कूल में भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मंडी धर्मपुर के सर्व समन्वयक ज्योति पठानिया ने बच्चों को कविड 19 वैश्विक *महामारी के बारे मे तथा मास्क व व्यक्ति से व्यक्ति की दूरी तथा अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहना के महत्व के बारे जागरूक किया.

स्कूल प्रशासन ने जिला प्रशासन व भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी का धन्यवाद किया ।और कहां की सरकार व प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बच्चों के बीच में ला करके उन्हें समय-समय पर बताते रहें और बच्चों को जागरूक करते रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उफनते नाले में 50 मीटर तक बहता चला गया युवक, ऐसे बची मौत के मुंह से जान

हिमाचल में उफनते नाले को पार करने के दौरान...