चलती बस में परिचालक की अचानक मौत.

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के संतोषगढ़-नूरपुर बेदी मार्ग पर स्थित एक निजी की स्कूल बस के परिचालक राजीव कुमार (50) की चलती बस में अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजीव कुमार लंबे समय से स्कूल बस में परिचालक था। चालक रामपाल के अनुसार गुरुवार सुबह वह और राजीव बस में बच्चों को लाने के लिए जा रहे थे।

हीरा गांव से बच्चों को लेकर आए तो परिचालक ठीक था। इसके बाद संतोषगढ़ से पूना-बीनेवाल गांव में बच्चों को लेने जा रहे थे तो रास्ते में राजीव अचानक बस में गिर पड़ा। उन्होंने तुरंत बस को रोका और परिचालक को उठाना चाहा। परिचालक के शरीर में किसी भी तरह की कोई गतिविधि न होने पर चालक ने सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को रोका और मदद के लिए बुलाया।

बस चालक और स्थानीय लोगों के प्रयास करने पर जब परिचालक होश में न आया तो उसे संतोषगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। परिचालक की जांच करने पर डॉक्टर कृति सहोड़ ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक राजीव के परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से परिचालक था। वह किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त नहीं था।

मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव दोपहर को परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस चालक और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में IAS अफसरों की संख्या घटाएगी सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बोले- नहीं चाहिए अधिकारियों की फौज

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल...

पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा?’ राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

हिमखबर डेस्क भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा...

वैल्डर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़...

युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष; कार्रवाई की मांग

हिमखबर डेस्क शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक...