नाले में मिला हाथ बंधे हुए व्यक्ति का शव, मामला दर्ज.

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बरमाणा थाना के अंतर्गत दली के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर हमले के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही मंडी से फोरैंसिक एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है।

जानकारी के अनुसार वीरवार को कंदरौर-घागस मार्ग पर दली के पास सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर बरमाणा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा किए। वहीं मौके पर एसपी दिवाकर शर्मा और एएसपी अमित शर्मा भी मौजूद रहे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के सिर पर हमले के गहरे निशान पड़े हुए थे, साथ ही मृतक के साथ भी बंधे हुए थे। मृतक की जेब में भी कुछ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मंडी से फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्यों को जुटाया जा सके।

हालांकि अभी तक मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि बरमाणा थाना में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में IAS अफसरों की संख्या घटाएगी सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बोले- नहीं चाहिए अधिकारियों की फौज

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल...

पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा?’ राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

हिमखबर डेस्क भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा...

वैल्डर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़...

युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष; कार्रवाई की मांग

हिमखबर डेस्क शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक...