98 पोलिंग पार्टियों को 98 मतदान केंद्रों के लिए रवाना – विकास शर्मा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव के सफल संचालन के लिए विकास खंड झंडुत्ता में 98 पोलिंग पार्टियों को 98 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं एस.डी.एम. झंडुत्ता विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां विकासखंड झंडुत्ता की 42 पंचायतों में मतदान करवाएंगी। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को प्रथम चरण में 14 पंचायतों में, 19 जनवरी को द्वितीय चरण 14 पंचायतों तथा 21 जनवरी को तृतीय चरण में 14 पंचायतों में पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी तथा 3 मतदान अधिकारी तथा सुरक्षा बलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 98 पोलिंग पार्टियों में 98 पीठासीन अधिकारी तथा 294 मतदान अधिकारी के साथ सुरक्षा बलों को पथ परिवहन निगम की बसों में रवाना किया गया।

उन्होंने बताया मतदान करवाने वाले अधिकारियों को मतदान का सामान के साथ कोविड-19 की रोकथाम के लिए सैनिटाइजर, मास्क, फेस शिल्ड, गलब्स आदि सामान दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...