तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा शहीद हवलदार मेजर कुलदीप सिंह का पार्थिव शरीर, क्षेत्र में शोक की लहर

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के उपमंडल नालागढ़ के तहत चंगर क्षेत्र की जगतपुर पंचायत के जगराला गांव के हवलदार मेजर कुलदीप सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर रिविवार को नालागढ़ पहुंच गया। द्रास में मौसम खराब होने के चलते उनका शव शनिवार को नालागढ़ नहीं पहुंच पाया था।

चंडीगढ़ से जैसे ही शहीद की पार्थिव देह यहां पहुंची तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे व क्षेत्र के लोग भी भारी संख्या में यहां एकत्र हो गए। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद रहे।

बता दें हवलदार मेजर कुलदीप सिंह ऑप्रेशन स्नो लेपर्ड के तहत द्रास में शहीद हो गए थे। उनका परिवार सेना से जुड़ा होने के चलते कुलदीप भी आर्मी में देश की सेवा करने के लिए भर्ती हुए थे। इनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे और बड़े भाई पहले ही बीएसएफ से सेवानिवृत हो चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...