मां मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री ने साझा किया मां के प्रति भावुक संदेश

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ने मां के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्हें अपने जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया, उनका यह संदेश मां के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को दर्शाता है, चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

चम्बा – भूषण गुरुंग

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला के अपने चार दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मैहला ग्राम पंचायत में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और पीएम श्री राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला, मैहला के बच्चों के साथ संवाद किया। वह व्यक्तिगत रूप से भी प्रत्येक विद्यार्थी से मिले और उनसे पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं।

संवाद के दौरान बारहवीं कक्षा के छात्र चाणक्य ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि उन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा कैसे मिली जिस पर श्री सुक्खू ने कहा कि छात्रकाल से ही उनमें नेतृत्व करने की भावना थी। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी के प्रति उनका कोई लगाव नहीं था। वह कक्षा प्रतिनिधि से मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव जीतने के बाद राजनीति की ओर रुझान बढ़ा और इसके बाद नगर निगम पार्षद तथा चार बार विधायक बने।

दसवीं कक्षा की छात्रा सुहानी ने मुख्यमंत्री से अपने विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं होने का उल्लेख करते हुए अतिरिक्त कमरों के निर्माण का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैहला स्कूल को अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई स्कूल बनाया जाना है इसलिए स्कूल के नए भवन के लिए भूमि आवंटित की जाएगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी लगन, मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति को मूल मंत्र के रूप में प्रयोग करें। चौथी कक्षा की छात्रा ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि अपने जीवन में उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा किससे मिली, जिस पर उन्होंने कहा कि उनकी माताजी उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी विस्तार से जवाब दिए।

सुक्खू ने अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान चंबा ज़िला के तीसा, भटियात और भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने 656 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, निजी कंपनी में 20 पदों पर होगी भर्ती; 13 नवंबर को इंटरव्यू

भाकड़ा (ह्यूंडई) सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में युवाओं के लिए...

छोटा मणिमहेश डलझील में गूंजेंगे जयकारे, 17 नवंबर से शुरू होगी महाआरती

छोटा मणिमहेश डलझील में 17 नवंबर से मुख्यमंत्री की...

हिमाचल को हर साल मिलेंगे 500-600 करोड़ रुपये! बीबीएमबी मामले पर बोले केवल सिंह पठानियां

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया...

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...