विदेश भेजने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर किया गुमराह

--Advertisement--

विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है, आरोप है कि फर्जी ऑफर लेटर देकर पीड़ित को गुमराह किया गया।

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना सुजानपुर के तहत आने वाले वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला में व्यक्ति से विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख रुपए की ठगी हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जयसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में दोलेश कौरी निवासी वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला ने आरोप लगाया कि व्यक्ति निवासी लंबा गांव बालकरूपी को लंबे समय जानते थे। 24 मई 2026 को उन्होंने विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर उनसे बातचीत की और 3.20 लाख रुपए लिए।

चार माह बाद तक वह फर्जी ऑफर लेटर और अन्य जाली दस्तावेज देकर उसे दस्तावेज सत्यापन का बहाना लगा कर लगातार गुमराह करता रहा। जब उन्होंने चार माह बाद भी वीजा नहीं आने का कारण पूछा तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका असली पासपोर्ट और तीन हस्ताक्षरित बैंक चेक भी अपने पास रख लिए हैं।

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह के बोल

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर सुजानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले में छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...