फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

--Advertisement--

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। 47.3 किलो हेरोइन, तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन, 15 कारतूस और दो वाहन बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हिमखबर डेस्क

पंजाब में फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार से हेरोइन तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 47.3 किलोग्राम हेरोइन, तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन, 15 कारतूस और दो वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के बोल

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों के पंजाब में सीमा पार से हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में थाना सदिक में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने तथा इसके आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि सीमा पार से होने वाली तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार तथा संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...