बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला, परिवार में चिंता का माहौल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के थाना वी. एस. एल. क्षेत्र में एक महिला अपने पुत्र के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार मंगलवार 28 जुलाई को दोपहर करीब अढाई बजे उनकी पत्नी अपने पुत्र के साथ बिना किसी को बताए घर से चली गई। पति ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद या कहासुनी भी नहीं हुई है।

एसपी मंडी विनोद कुमार के बोल 

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस लापता महिला और बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, स्टडी लीव के दौरान मिलेगी पूरी सैलरी और देय लाभ

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल की सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी...