शर्मनाक! पहले नाबालिगा को इशारे से बुलाया, फिर जबरन कमरे में खींच ले गया पड़ोसी युवक, और फिर…

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले बीएसएल कालोनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और वारदात के बाद से फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और बीएसएल कालोनी क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे उनकी बेटी बालकनी में कपड़े सुखाने के लिए गई थी।

इसी दौरान उनके नीचे वाले कमरे में रहने वाले एक परिचित युवक ने उसे इशारे से अपने पास बुलाया। आरोप है कि जैसे ही नाबालिग कमरे के पास पहुंची तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर उसे जबरन कमरे के अंदर खींच लिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई।

एसपी विनोद कुमार के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, स्टडी लीव के दौरान मिलेगी पूरी सैलरी और देय लाभ

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल की सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी...

बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला, परिवार में चिंता का माहौल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के थाना वी....