दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को रौंदा, 2 युवकों की हालत नाजुक, अस्पताल में इलाज जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे स्कूटी घुस जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे के बाद बसाल क्षेत्र में हुआ।

घायलों की पहचान जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा निवासी सुमित और अशोक के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से बस के नीचे से बाहर निकालकर निजी वाहन के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचाराधीन बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस (एचआर-38 जीवी-3927) धर्मशाला से चंडीगढ़ होते हुए फरीदाबाद जा रही थी। जैसे ही बस बसाल क्षेत्र में पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रही या सड़क पर चल रही स्कूटी अचानक बस की चपेट में आ गई और बस के नीचे जा घुसी।

हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी सवार दोनों युवक बस के नीचे फंस गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना ऊना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बस और स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही, स्कूटी की रफ्तार अथवा अन्य किसी कारण से हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...