हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

--Advertisement--

चम्बा  –  भूषण गुरुंग 

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी टाटा सूमो (एचपी-01एम-2210) मलबे में दब गई। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति शिवानी मेहला ने इसकी पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे।

शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई।

अब तक बचाव दल ने मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्रियों की तलाश जारी है और मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

प्रशासन ने फिलहाल घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही यात्रियों की संख्या और हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-उदयपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आए वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें छह माह का एक मासूम शिशु भी शामिल है। वहीं, दो लोगों के सुरक्षित होने की सूचना राहत देने वाली है।

डॉ. जनक राज ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही वह चंबा और लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचे, इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है। विधायक ने पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए लोगों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट पर रात 12 बजे तक पाबंदी, 17 मेट्रो स्टेशन बंद

हिमख़बर डेस्क  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना और विरोध-प्रदर्शन...

फिटनेस के साथ कुदरत से आत्मसात, न बाइक-न कार, हिमाचली युवाओं को साइकिल से प्यार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की वादियों में अब सिर्फ बाइक और...

टला बड़ा सड़क हादसा, मकान के लेंटर पर अटकी कार; बाल-बाल बची चालक की जान

हिमख़बर डेस्क  सोलन जनपद के कसौली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के...