टला बड़ा सड़क हादसा, मकान के लेंटर पर अटकी कार; बाल-बाल बची चालक की जान

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

सोलन जनपद के कसौली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जगजीत नगर-शक्ति घाट सड़क पर एक i-20 कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, लेकिन गहरी खाई में गिरने से पहले एक रिहायशी मकान के लेंटर पर अटक गई। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे चामियां पंचायत के पास हुई। i-20 कार जगजीत नगर से शक्ति घाट की ओर जा रही थी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रास्ते में चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क पार करते हुए नीचे ढलान की ओर चली गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि कार कुछ फीट और आगे बढ़ जाती, तो वह सीधे गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, नीचे बने एक मकान के लेंटर ने कार को रोक लिया और चालक की जान बच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में रहने वाले लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही चालक को गंभीर चोटें आईं। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से विशेषकर सुबह और देर रात के समय लंबी यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करने तथा नींद आने पर वाहन रोककर विश्राम करने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...