खुले में शराब पीने पर 2100 रुपए जुर्माना, भडयाड़ा पंचायत का ग्राम सभा में एतिहासिक फैसला

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

उपमंडल जोगिंद्रनगर के अंतर्गत विकास खंड चौंतड़ा की ग्राम पंचायत भडयाड़ा की इस कार्यकाल की पहली ग्राम सभा रविवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।

ग्राम सभा में पंचायतवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पंचायत के विकास व सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति खुले में शराब पीते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर 2100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों से 1100 रुपए तथा आवारा पशु छोडऩे वाले व्यक्तियों से 2100 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

इसके अलावा शादी-विवाह के अवसर पर किन्नरों द्वारा मनमाने ढंग से धनराशि वसूलने पर रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया। ग्राम सभा ने तय किया कि ऐसे अवसरों पर उन्हें 1100 रुपए की सम्मान राशि ही दी जाएगी।

सुरक्षा की दृष्टि से यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में फेरी लगाने के लिए आने वाले बाहरी व्यक्तियों को पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) के बाद ही पंचायत में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

ग्राम सभा में पंचायत प्रधान अभिनव ठाकुर, उपप्रधान बृज लाल सहित सभी वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में पंचायतवासी उपस्थित रहे।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इन निर्णयों का उद्देश्य पंचायत में स्वच्छता, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली: न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से तबाही, 15 घरों पर मंडराया खतरा; लोगों के खेत बहे

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश भारी बारिश के बीच जिला कांगड़ा...

सांगला वैली में बादल फटने से भारी तबाही, ITBP कैंप में घुसा मलबा; 5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

हिमख़बर डेस्क  किन्नौर जनपद की सांगला वैली में बादल फटने...