बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने का आरोपी अदालत में सुनवाई से लौटते समय पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसके साथ मौजूद पुलिस के दो कांस्टेबलों को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलीबारी के सिलसिले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से एक अजय 15 मई को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर टिकरी के पास पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने गुरूवार को उसके फरार होने की पुष्टि की।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल ने गुरूवार को बताया, “आरोपी के साथ मौजूद दो कांस्टेबलों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।”

पुलिस ने बताया कि अजय को एक मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली ले जाया गया था और सुनवाई समाप्त होने के बाद पुलिस का एक दल उसे बस से बिलासपुर जेल वापस ला रहा था कि तभी दिल्ली-हरियाणा सीमा पर टिकरी के पास से अजय फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों कांस्टेबल अजय के ‘दोस्त’ बन गए थे और उसके घर भी गए थे। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए समन्वय कर रही है।

पिछले साल होली के दिन बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक ठाकुर की पत्नी के सरकारी आवास पर चार हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। ठाकुर के पैर में गोली लगी जबकि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार को कई गोलियां लगीं।

भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), धारा 3(5) (कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) व शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...

सैलून में मचा हड़कंप, मजाक में गले लगाया तो आगबबूला हो उठा युवक, पेट में घोंप दी कैंची

हिमखबर डेस्क शहर के बद्रीपुर क्षेत्र में एक मामूली मजाक...