घर में दोहरी खुशियां : एक बेटा बना कैप्टन, दूसरा एम्स दिल्ली के पीडियाट्रिक विभाग में चयनित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल घुमारवीं के दधोल क्षेत्र के प्रतिष्ठित वशिष्ठ परिवार ने एक साथ दोहरी सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वशिष्ठ मेडिकल स्टोर, दधोल से जुड़े डॉ. तरुण शर्मा एवं एसओ राजेंद्र वशिष्ठ के बड़े बेटे का चयन कैप्टन के पद पर हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

वहीं, परिवार के छोटे बेटे डॉ. वरुण शर्मा ने भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एम्स दिल्ली के पीडियाट्रिक विभाग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि चिकित्सा क्षेत्र में दधोल के लिए एक मिसाल बन गई है।

परिवार के अनुसार इस गौरवपूर्ण सफलता के पीछे माता वंदना शर्मा का विशेष योगदान रहा है। उनके संस्कारों और निरंतर प्रेरणा ने ही दोनों बेटों को इस मुकाम तक पहुंचाया है। दोनों बेटों की इस ऐतिहासिक सफलता पर दधोल सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वशिष्ठ परिवार को बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...