चिंतपूर्णी में पंजाब नंबर की कार के खाई में गिरते ही लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; एक का जल गया शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के चिंतपूर्णी में एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। भरवाईं से होशियारपुर रोड पर स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। जब तक पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पहुंचते, तब तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी।

दुर्घटनास्थल पर एक व्यक्ति का शव कार के बाहर पड़ा हुआ था, जबकि एक का शरीर कार के भीतर ही जल गया। पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों से अभी तक इस कार में दो लोगों के मरने की ही पुष्टि हुई है। कार का नंबर पीबी-10-के-7531 पंजाब के लुधियाना का पंजीकृत है।

गाड़ी में मिले आधार कार्ड में एक व्यक्ति का पता ताजपुर रोड लुधियाना पंजाब का है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि कार सवार कौन लोग थे, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वे मां चिंतपूर्णी के दर्शनों को आए थे और दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।

जिस जगह यह दुर्घटना हुई है, वहां पर तीखे मोड़ हैं और गहरी उतराई है। कुछ वर्ष पूर्व यहां पर परिवहन निगम की बस भी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। प्रशासन द्वारा सड़क के किनारे बेरिकेड्स लगाए गए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि कार की गति तेज होगी।

बताया जा रहा है कि कार में आग लगने से पहले टायर में जोरदार धमाका हुआ था। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि गाड़ी का टायर फटने से यह हादसा हुआ।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के बोल

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अन्य सभी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...