अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील ने महज 1 मिनट 4 सैकेंड में 195 देशों के झंडों की पहचान कर उनके नाम सुनाकर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

चेन्नई में आयोजित हुए कार्यक्रम में अद्वित ने यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि के लिए अद्वित को कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

अद्वित वर्तमान में ओमान में पढ़ाई कर रहा है। उनके दादा अश्वनी सुहील सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता हैं। इतनी कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि हासिल कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

अद्वित की माता मोनिका सुहील व पिता नीरज सुहील ने बताया कि कठिन परिश्रम व लगातार अभ्यास से ही अद्वित को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...