प्रदेश के सबसे बड़े बस स्टैंड में होगा आधुनिक और पहाड़ी वास्तुकला का शानदार मेल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर में बन रहे हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े बस स्टैंड में अत्याधुनिक वास्तुकला और पारंपरिक पहाड़ी वास्तु शैली का एक शानदार समावेश देखने को मिलेगा।

सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए इस बस स्टैंड के प्रस्तावित मॉडल के फोटो को देखकर सभी लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस मॉडल में आधुनिक वास्तुकला और उस पर पारंपरिक पहाड़ी वास्तु शैली की एक शानदार झलक दिखाई गई है। इसकी पहाड़ी शैली की ढलानदार छत काफी सुंदर लग रही है। सोशल मीडिया में इन फोटो को खूब शेयर किया जा रहा है।

लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह आधुनिक अंतर्राज्यीय बस अड्डा, हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा होगा। हिमाचल प्रदेश के मध्य में स्थित हमीरपुर शहर में पिछले दो दशकों से एक नए एवं बड़े अंतर्राज्यीय बस अड्डे की जरुरत महसूस हो रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यहां नए बस अड्डे का कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा था।

लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व जब हमीरपुर में नए अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण कार्य आरंभ हुआ तो जिलावासियों की एक बहुत बड़ी मांग पूरी होती नजर आई। आज इस बस अड्डे का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और इस पर लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इसी वर्ष इसका लोकार्पण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस बहुमंजिला बस स्टैंड में बसों और अन्य वाहनों के लिए पार्किंग के अलावा कई सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के संचालन के लिए भी बेहतरीन व्यवस्था रहेगी। निर्माण कार्य पूरा होेने के बाद इस भवन में कुछ विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालयों को भी शिफ्ट करने का प्रस्ताव है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...