ऑनलाइन पेमेंट करते बंद हुआ मोबाइल फोन, पेट्रोल पंप कर्मियों ने किया नरक जैसा टॉर्चर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर सामने आई मारपीट की घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ की गई कथित बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश हैं।

आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक को जबरन कमरे में बंद कर लाठियों और लोहे के औजारों से पीटा। भुगतान में देरी जैसी सामान्य बात पर इस तरह की हिंसा ने कानून व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद यूसुफ निवासी वार्ड नंबर-2 टाहलीवाल अपने दोस्त के साथ बाथड़ी से लौट रहा था। रास्ते में वो एक पेट्रोल पंप पर रुका और 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया, जब भुगतान करने का समय आया तो उसका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे वो ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाया।

युवक ने कर्मचारियों से मोबाइल चार्ज करने की अनुमति मांगी, ताकि वो गूगल पे के जरिए पैसे दे सके, लेकिन इसी बात पर विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित के अनुसार, पेट्रोल पंप के कर्मचारी अचानक भड़क उठे और उसे जबरन पंप के एक कमरे में ले जाकर डंडों और लोहे के प्लास से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसका दोस्त अब्दुल दीन मौके से किसी तरह भाग निकला।

आरोप है कि मारपीट के दौरान एक थार गाड़ी में आए युवक ने भी डंडा उठाकर पीड़ित पर हमला किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने प्लास से उसके नाखून तक उखाड़ने की कोशिश की। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी गुस्सा है।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ के बोल

इस संबंध में एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...