सरकारी अधिकारी बताकर ठेके से ले गए मुफ्त शराब, लाइसेंस रद्द करवाने की दी धमकी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सदर थाना के तहत सरकारी अधिकारी बताकर धौंस जमाने और ठेकों से बिना पैसे दिए शराब की बोतलें लेने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले में शराब कारोबारी सौरभ कटोच निवासी हमीरपुर ने शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ लोग खुद को राज्य आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बताकर ठेकों के कर्मचारियों को डरा-धमकाकर मुफ्त में शराब और बीयर ले गए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति बीएमडब्ल्यू गाड़ी तो दूसरा व्यक्ति अन्य गाड़ी में आकर शराब और बीयर की मांग करते हैं।

ये व्यक्ति 18 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे मट्टनसिद्ध स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे। इसके बाद 19 अप्रैल को करीब तीन बजे बड़सर क्षेत्र के भिरा स्थित ठेके पर पहुंचे। 24 अप्रैल को रात करीब साढ़े सात बजे फिर से बीएमडब्ल्यू गाड़ी में आकर ठेके पर पहुंचे।

उन्होंने वहां मौजूद सेल्समैन को धमकाया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो ठेके का लाइसेंस रद्द करवा दिया जाएगा या उन्हें झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी दी। इसके बाद सौरभ ने पुलिस में शिकायत देकर न्याय की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...