हिमाचल में धार्मिक अनुष्ठान में हवाई फायरिंग, 26 साल की महिला की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला शिमला में रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव थाना अंतर्गत कुलगांव में रविवार मध्यरात्रि एक धार्मिक समारोह के दौरान खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया। चिड़गांव थाना क्षेत्र में आराध्य देवता की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन चल रहा था और देर रात तक नाच-गाने का दौर जारी था।

इसी दौरान करीब 12:45 बजे हवाई फायरिंग की गई, जो एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। हवाई फायरिंग के दौरान चली गोली 26 वर्षीय रितिका पत्नी सतीश को जा लगी, जो बकोरा गांव (तहसील चिड़गांव) की रहने वाली थीं और समारोह में शामिल होने आई थीं।

गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल रोहड़ू लेकर पहुंचे, लेकिन ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कुछ ही पलों में उत्सव का माहौल शोक में बदल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देव अनुष्ठानों में देवलू पारंपरिक हथियारों के साथ नाचते हैं। इनमें तलवारें, डांगरू और खुखरी जैसे हथियार शामिल होते हैं। कई बार खुशी जताने के लिए हवाई फायरिंग भी की जाती है।

ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग हथियार लेकर पहुंचते हैं, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। इस मामले में भी अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई।

गौरव सिंह, एसपी शिमला के बोल

एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर चिड़गांव थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच अमल में लाई जा रही है। उनका कहना है कि समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...