आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17 मई, 2026 को आईपीएल के मैच खेले जाने प्रस्तावित हैं। आईपीएल के मैचों की सफल मेजबानी के लिए आज शनिवार को एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में उन्होंने मैचों के सफल आयोजन करे लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने मैच के आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मुरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं इत्यादि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस विभाग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्र में मुरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।

उन्होंने विद्युत विभाग एवं नगर निगम धर्मशाला के पदाधिकारियों को क्षेत्र में स्ट्रीट लाईटों की मुरम्मत आदि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने नगर निगम धर्मशाला के अधिकारियों को मैच के आयोजन के दौरान धर्मशाला शहर और क्रिकेट मैदान के आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन सेवाएँ सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को मैचों के आयोजन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और विशेष वार्ड के साथ ही डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में बेहतर तरीके से निपटने के लिए पूर्व तैयारी के तौर पर स्टेडियम के समीप 29, 30 अप्रैल और 5 मई को माॅक एक्सरसाइज की जाएंगी।

ये रहे उपस्थित 

बैठक में एएसपी कांगड़ा राजेंद्र जसवाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा, एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार, एचपीसीए के सचिव मनोज शर्मा, सह सचिव विशाल शर्मा, अवनीश परमार, सुरेन्द्र शर्मा, विशाल भंडारी, अतर सिंह नेगी, शिवेंद्र पाल सिंह, मदन पुरी, टीपी चोपड़ा, चन्द्रशेखर मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...

डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

हिमखबर डेस्क  इस वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के...