शाहपुर: धनोटू में पानी के टैंक में तैरता मिला पंप ऑप्रेटर का शव

--Advertisement--

शाहपुर‌ – नितिश पठानियां 

कांगड़ा जिला के शाहपुर उपमंडल के अंतर्गत धनोटू में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक पंप ऑप्रेटर की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुटेहड़ पंचायत के लदवाड़ा गांव निवासी मलकीत सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मलकीत सिंह बीते शुक्रवार को अपनी ड्यूटी के दौरान पानी के टैंक को संचालित (ऑप्रेट) करने के लिए वहां पहुंचे थे।

आशंका जताई जा रही है कि टैंक के पास काम करते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे पानी के टैंक में जा गिरे और उनकी मौत हो गई।

हादसे का पता तब चला जब दूसरी शिफ्ट का कर्मचारी अपनी ड्यूटी करने पहुंचा। उसने टैंक में मलकीत सिंह का शव तैरता हुआ देखा, जिसे देखकर वह सन्न रह गया। उसने तुरंत विभाग के उच्चाधिकारियों और पुलिस को इस दुखद घटना की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और राहत कार्यों की निगरानी की।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकाला।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...