दर्दनाक हादसा, टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 27 वर्षीय युवती की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

औद्योगिक क्षेत्र कालाआम्ब  के अंतर्गत मैनथापल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान नैंसी (27) निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कालाआम्ब को सूचना मिली कि सिरमौर पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसा एक टिप्पर और मोटरसाइकिल के बीच हुआ। दुर्घटना के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार युवती टिप्पर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी के बोल

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...