शान ए महफिल लोक गायक कपिल शर्मा ने लौटाया गहनों से भरा बैग, परिवार की आंखों से छलके खुशी के आंसू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आज के दौर में जहां चंद रुपए के लिए भी इंसानियत डगमगा जाती है, वहीं हिमाचल के सिरमौर जिला से ईमानदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। प्रसिद्ध लोक गायक कपिल शर्मा और उनकी टीम ने अपनी सच्चाई और इंसानियत से न केवल एक परिवार की उम्मीद लौटाई, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी पेश की है।

जानकारी के अनुसार “शान ए महफिल” कपिल शर्मा अपने मित्र पंकज शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए नाया की ओर जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही देरी हो चुकी थी, लेकिन तभी सड़क किनारे उन्हें एक लावारिस बैग दिखाई दिया। कपिल ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और बैग को उठाकर देखा।

पहले तो उन्हें लगा कि इसमें किसी के जरूरी दस्तावेज़ होंगे, लेकिन जब बैग खोला तो उसमें लाखों रुपए के सोने के जेवरात पाए गए। इतने कीमती गहनों को देखकर भी कपिल शर्मा और उनकी टीम का मन नहीं डोला। उन्होंने बिना किसी देर के इसे इसके असली मालिक तक पहुंचाने का फैसला लिया।

करीब दो किलोमीटर आगे बढ़ने पर उन्हें सड़क पर कुछ लोग, महिलाएं, बच्चे और पुरुष टॉर्च की रोशनी में घबराए हुए कुछ ढूंढते नजर आए। कपिल ने गाड़ी रोककर जब उनसे बात की, तो पता चला कि वे लोग अपनी ऑल्टो कार से आ रहे थे और गहनों से भरा उनका बैग रास्ते में कहीं गिर गया था।

यह सुनते ही कपिल शर्मा ने तुरंत वह बैग उन्हें सौंप दिया। जिस महिला के गहने गुम हुए थे, उसने कपिल शर्मा को पहचान लिया। अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित वापस मिलने पर पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...