मानवाधिकार विषय पर लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकार विषय पर आधारित लघु फिल्म प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में सभी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फिल्मों को क्रमशः 2 लाख रुपये, 1 लाख 50 हजार रुपये तथा 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निर्णायक समिति की अनुशंसा पर अधिकतम चार फिल्मों को विशेष उल्लेख प्रमाण पत्र सहित 50 हजार रुपये के पुरस्कार का भी प्रावधान है।

लघु फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट तथा अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है। फिल्म हिंदी, अंग्रेज़ी अथवा किसी भी भारतीय भाषा में बनाई जा सकती है, जिसमें अंग्रेज़ी उपशीर्षक अनिवार्य होंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 30 जून तक ऑनलाइन माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com ईमेल पर गूगल ड्राइव लिंक के जरिए प्रेषित कर सकते हैं।

प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट nhrc.nic.in पर उपलब्ध हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...