ऊना में आग का तांडव, 40 झुग्गियां जलकर राख, प्रवासियों का उजड़ा आशियाना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी घटने लगती हैं। जिला ऊना में भी लगातार बढ़ती गर्मी के बीच आगजनी के मामले सामने आने लगे हैं। शुक्रवार दोपहर को ऊना शहर के पुराना होशियारपुर रोड क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 40 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी भंयकर थी कि कुछ ही देर में दूर-दूर तक पूरा आसमान काले धुएं से भर गया। घने धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहे थे। हालात इतने भयावह हो गए कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के साथ-साथ जरूरी सामान को भी निकालकर भागते हुए नजर आए।

लेकिन आग बहुत भयंकर तरीके से फैल रही थी, जिसके कारण लोग अपनी झुग्गियों से सामान भी नहीं निकाल पाए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जिस समय ये आगजनी हुई उस वक्त ज्यादातर प्रवासी मजदूर अपने-अपने कार्यस्थलों पर गए हुए थे।

जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, वे भागते हुए मौके पर पहुंचे और अपने-अपने स्तर पर सामान बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते झुग्गियां जलकर राख हो गई। जिससे प्रवासी मजदूरों का भारी नुकसान हुआ है। वहीं, पीड़ितों का कहना है कि उनकी रोजमर्रा की जरूरत का सारा सामान इस आग में जलकर खत्म हो गया है।

पवन सैनी, प्रत्यक्षदर्शी के बोल

ये कुछ सेकंड की बात है, पता ही नहीं चला एकदम से आग लगी और 2 सेकंड में ही सबर जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तुरंत आ गई, लेकिन फिर भी सारी झुग्गियां अचानक से जल गई। झुग्गियों से बिजली की लाइनें भी दूर है, ऐसे में शॉर्ट सर्किट भी नहीं हो सकता। पता ही नहीं चला की आखिर आग लगी कैसे। प्रशासन से मांग है कि यहां सेफ्टी हो, ताकि आगे से ऐसे आग न लगे।

अजय ठाकुर, डीएसपी ऊना के बोल

डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आ गया और करीब 5 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित किया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस व संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...