हिमाचल प्रदेशः अपनी ही पार्टी के खिलाफ भूख हड़ताल में बैठा कांग्रेस नेता, बोला-अगर बात नहीं मानी तो दिल्ली दफ्तर में धरना दूंगा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी कलह किसी छुपी नहीं है। अब सिरमौर जिले के पांवटा साहिब ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद हो गया है। नाराज कांग्रेस नेता एवं पूर्व भंगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने शिमला के कांग्रेस भवन के बाहर 24 घंटों की भूख हड़ताल पर बैठ गए है।

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से तुरंत सरदार हरप्रीत रतन को पद से हटाने और गिरिपार से ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की मांग की है। यही नहीं, उन्होंने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

प्रदीप चौहान का कहना है कि वो कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं, लेकिन कांग्रेस ने गिरिपार क्षेत्र को दरकिनार कर दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष और सारे पद पांवटा साहिब में अल्पसंख्यकों को दे दिए है, जबकि गिरिपार से ना तो प्रदेश कार्यकारिणी, ना जिला और ना ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया।

उन्होंने कहा कि सरदार हरप्रीत रतन विधानसभा चुनाव में बागी हो गए थे और भाजपा में चले गए हालांकि, विधानसभा के बाद दोबारा से कांग्रेस में शामिल हुए और अब कांग्रेस ने उसे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया दिया है। इससे कार्यकर्ताओ में काफी रोष है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी के लिए दिन रात काम करते है उन्हें अनदेखा किया जा रहा है और जो मौकापरस्त है उन्हें ओहदे दिए जा रहे है. इससे आम कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरता है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आज यहां भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी बात यहां नहीं सुनी जाती तो दिल्ली में भी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुए धरने पर बैठेंगे। साथ में उन्होंने राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से भी इस मामले को उठाने की बात कही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...