हिमाचल में इस दिन होगा असिस्टेंट स्टाफ नर्स का एग्जाम, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सहायक स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-25026 की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीख घोषित कर दी है। आयोग द्वारा ये परीक्षा 4 और 5 मई को आयोजित की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि एग्जाम से करीब एक हफ्ते पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर विशेष लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. इसके जरिए अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

राज्य चयन आयोग सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि उम्मीदवारों को रोल नंबर और एग्जाम सेंटर की जानकारी उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजी जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को समय रहते सभी जरूरी जानकारी मिल सके।

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें। इसके साथ ही मोबाइल पर आने वाले एसएमएस और ईमेल पर भी नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी नए अपडेट या निर्देश की जानकारी समय पर मिल सके।

सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी ताजा जानकारी आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर अपलोड की जाएगी। इसलिए उम्मीदवार किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और सिर्फ आधिकारिक सूचना को ही मान्य मानें।

अगर किसी अभ्यर्थी को परीक्षा प्रक्रिया, एडमिट कार्ड या अन्य किसी विषय में जानकारी चाहिए, तो वे आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स समय से तैयार रखने की भी अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...