कांगड़ा: उद्घाटन के साढ़े तीन साल बाद पासू सब्जी मंडी शुरू

--Advertisement--

नीशु मोंगरा ने किया शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ, 16 आढ़तियों को आवंटित की गई हैं दुकानें, सामान शिफ्ट, 11 अक्तूबर, 2022 को विशाल नैहरिया ने वर्चुअली किया था उद्घाटन।

हिमखबर डेस्क 

उद्घाटन के करीब साढ़े तीन साल बाद रविवार को पासू में सब्जी मंडी शुरू हो गई। कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार उर्फ नीशु मोंगरा ने इसका शुभारंभ किया।

सोमवार से सब्जी मंडी चरान के बजाय पासू में चलेगी। इससे आसपास के क्षेत्र के किसानों और लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

अब विवाह-शादी या अन्य कार्यक्रमों के लिए सब्जी खरीदने के लिए लोगों को चरान या कांगड़ा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। चरान के 16 आढ़तियों को पासू सब्जी मंडी में दुकानें आवंटित की दी गईं।

रविवार को आढ़तियों ने सामान पासू मंडी के लिए शिफ्ट किया। आठ दुकानदारों को स्थायी और आठ को अस्थायी तौर पर दुकानें दी गई हैं।

वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस सब्जी मंडी का शिलान्यास किया था। 11 अक्तूबर, 2022 को तत्कालीन विधायक विशाल नैहरिया ने वर्चुअली उद्घाटन किया था। सुविधाएं पूरी न होने के चलते साढ़े तीन साल से मंडी शुरू नहीं हो पाई थी।

एपीएमसी का अध्यक्ष बनने के बाद नीशु मोंगरा में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और सभी अधूरे कार्यों को पूरा करवाया। वहां पर कैंटीन और शौचालयों का निर्माण करवाया गया। इसके अलावा रास्ते के पेड़ों को भी अनुमति मिलने के बाद कटवाया गया।

नीशु मोंगरा, अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा के बोल

पासू सब्जी मंडी का रविवार को शुभारंभ कर दिया गया है। अब चरान के बजाय पासू में सब्जी मंडी चलेगी। सब्जी मंडी में अभी कई अन्य कार्य किए जाने हैं। एक और एग्जिट रास्ते का निर्माण किया जाएगा। मंडी की चारों ओर चहारदीवारी लगाई जाएगी ताकि लावारिस पशु भीतर न आ सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...