पांच दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सम्पन्न

--Advertisement--

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी देवी-देवताओं की भव्य जलेब में हुए शामिल, समापन समारोह की अध्यक्षता की।

हिमखबर डेस्क 

जिला स्तरीय किसान मेला पधर का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

वे जल शक्ति विश्राम गृह डलाह में समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद निकली भव्य जलेब में शामिल हुए। इसके बाद मेला मैदान पधर में मेले का झंडा उतारकर इसका विधिवत समापन किया। साथ ही उन्होंने आईटीआई पधर में लगभग 6 करोड़ से बने प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने समस्त क्षेत्र व प्रदेशवासियों को जिला स्तरीय किसान मेला पधर की बधाई देते हुए कहा कि मेले व त्यौहार हमारी पुरातन संस्कृति और जीवन शैली के आधार हैं।

इन लोक उत्सवों व मेलों के आयोजन से लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन को बल मिलता है तथा नई ऊर्जा, नए उल्लास, नई उमंग और नए उत्साह का संचार भी होता है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय किसान मेला पधर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। इन मेलों के आयोजन से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है बल्कि इस तरह के आयोजन सांप्रदायिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने तथा सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में भी अहम योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान देवी-देवताओं के आगमन एवं मेल मिलाप से हमारी प्राचीन देव संस्कृति को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने इस बार सीबीएसई के 150 से अधिक स्कूल खोल कर शिक्षा में गुणवत्ता लाने का बड़ा प्रयास किया जोकि सफल होता नजर आ रहा है जिससे प्रदेश में शिक्षा में बड़ा सुधार होगा।

प्रदेश सरकार ने अपने बजट में किसानों के लिया दूध का समर्थन मूल्यों में बढ़ोतरी कर कर नया आयाम स्थापित किया है जिससे किसानों को बड़ा लाभ होगा ।

इससे पहले पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने मंत्री राजेश धर्माणी का स्वागत किया और ठाकुर कौल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है ।

उन्होंने इस अवसर पर मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकसी ,मटका फोड़ , म्यूजिकल चेयर व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले स्कूली छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

उन्होंने मेला के सफलतापूर्वक व बेहतरीन आयोजन के लिए एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह सहित संपूर्ण मेला समिति को बधाई दी।

मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेला आयोजन बारे विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मेला अवधि के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए तीन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया गया। जिनमें प्रदेश तथा क्षेत्र की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए स्थानीय कलाकारों को विशेष महत्व दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ लेखक एवं संपादक तिलक राज गौतम द्वारा तैयार की गई जिला स्तरीय किसान मेला पधर की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी विवेक कुमार, जोगिंदर सिंह गुलरिया एचपीएमसी के निदेशक मंडल सदस्य, चंपा ठाकुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मंडी के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गैस के लिए बंद कर दिया हाई-वे, महिलाओं ने सडक़ के बीच रख दिए खाली सिलेंडर

हिमखबर डेस्क  जोगिंद्रनगर-सरकाघाट-घुमारवीं सडक़ पर झलवाण में महिलाओं सहित गांववासियों...

पुल के नीचे संदिग्ध हालत में झुलसा हुआ मिला युवक, इलाके में सनसनी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कीरतपुर-मनाली हाईवे...

“गारंटियां कागजों में हकीकत शून्य”, बज चुकी सुक्खू सरकार की विदाई की शहनाई

हिमखबर डेस्क  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...