शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर रणनीति तैयार, जल्द होगा आयोजन : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर के लोक निर्माण विश्राम गृह में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय के मार्गदर्शन में पूरे राज्य में चिट्टा के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। लोगों को स्वेच्छा से इस मुहिम से जोड़ा जाए, किसी पर दबाव न बनाया जाए।

विधायक ने पुलिस विभाग को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे की इस कुरीति से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों से प्रार्थना सभाओं में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने की अपील की।

उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले आयोजित वॉकथन में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए थे।

पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न के बोल 

पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने कहा कि चिट्टा के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है और इसके दुरुपयोग के बारे में लोगों को जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर वे स्वयं शैक्षणिक संस्थानों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम में। शामिल होंगे ।

एसडीएम गणेश ठाकुर के बोल 

एसडीएम गणेश ठाकुर ने विधायक को भरोसा दिलाया कि उनके निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, बीडीओ रैत कमलजीत, शाहपुर कॉलेज के डॉ. सतीश, नगर पंचायत शाहपुर के सचिव तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...