कांगड़ा के देहरा में टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, गला घोंटकर जंगल में फेंका; दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

देहरा में एक टैक्सी चालक पर चाकू से हमला कर गला घोंटा गया और उसे मरा समझकर जंगल में छोड़ दिया गया। मारकर फेंका टैक्सी चालक गंभीर हालत में घटना के दो दिन बाद मिला।

यहां दो लोगों ने किराये पर टैक्सी ली और फिर किसी बात पर हुए विवाद में चालक पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसे मरा समझ जंगल में फेंककर फरार हो गए।

लेकिन दो दिन बाद पुलिस ने टैक्सी चालक को घायल अवस्था में बरामद कर लिया। गंभीर हालत में उसे डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में दाखिल करवाया है।

दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी उम्र 19 व 23 साल है। युवक को जंगल में फेंकने के बाद आरोपित टैक्सी को लेकर होशियारपुर की तरफ चले गए थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मझीण इलाके से खुंडियां निवासी दो लोगों ने टीहरी पडेला गांव के मेहर सिंह की टैक्सी गगरेट जाने के लिए बुक की।

जांच के दौरान यह पाया गया कि यात्रा के दौरान कलोहा के समीप किसी बात को लेकर उक्त व्यक्तियों का टैक्सी चालक से विवाद हुआ।

इसके बाद उन्होंने चालक को वैकल्पिक मार्ग (सीकरा दा भरोह होते हुए कामाख्या मंदिर मार्ग) से वाहन चलाने के लिए बाध्य किया। सुनसान क्षेत्र का लाभ उठाते हुए दोनों ने टैक्सी चालक पर चाकू से हमला किया तथा रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया।

आरोपितों ने चालक को मृत समझकर सुनसान इलाके पर जंगल में छोड़ दिया। उधर, जब मेहर सिंह से स्वजन का संपर्क नहीं हो पाया तो उसके भाई प्रताप सिंह ने पुलिस थाना मझीण में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस थाना मझीण की टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों की निशानदेही पर रविवार दोपहर घटनास्थल से टैक्सी चालक को गंभीर रूप से घायल एवं अचेत अवस्था में मिला। घायल चालक को तत्काल स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है।

एसपी मयंक चौधरी‌ के बोल 

देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपितों की पहचान खुंडियां के टिहरी गांव के अमित कौशल और सुरेश कुमार के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मझीण पुलिस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी शरणजीत सिंह गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क कनाडा में एक और पंजाबी युवती की गोली...

हिमाचल में C-ग्रेड सेब, आम और सिट्रस फलों की सरकारी खरीद को मंजूरी, जानें पूरी योजना

हिमखबर डेस्क बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया...

स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर HPTDC ने लगाया रक्तदान शिविर, कर्मचारियों ने किया रक्तदान

हिमखबर डेस्क स्वर्गीय जीएस बाली पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश एवं...

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...