‘ऑपरेशन गनडाउन’ के लिए बद्दी पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान, सिल्वर स्कॉच अवॉर्ड से नवाजी गई टीम

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और नवाचार से पूरे देश में पहचान बनाई है। वर्ष 2025 में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन गनडाउन” के लिए बद्दी पुलिस को प्रतिष्ठित सिल्वर स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में देशभर से आई गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति में एसपी बददी विनोद धीमान को प्रदान किया गया। “ऑपरेशन गनडाउन” अभियान की शुरुआत सितंबर 2025 में बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के नेतृत्व में की गई थी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते गन कल्चर, सोशल मीडिया पर हथियारों के दिखावे और हवाई फायरिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना था। उस समय शादी-विवाह और अन्य समारोहों में हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर गन के साथ फोटो डालने का चलन तेजी से बढ़ रहा था, जिससे आम जनता और उद्योग जगत में भय का माहौल बन रहा था।

बद्दी पुलिस ने इस गंभीर समस्या को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए एक सख्त और तकनीकी रूप से सक्षम अभियान चलाया। पुलिस की विशेष टीमों ने एक हजार से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी की और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। अभियान के पहले ही दिन पुलिस ने आठ मामले दर्ज कर कड़ा संदेश दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोग स्वयं ही सोशल मीडिया से हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें हटाने लगे।

13 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 12 से अधिक मामले दर्ज किए और करीब 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान 12 हथियार भी जब्त किए, जिनमें कुछ लाइसेंसी और कुछ अवैध पाए गए। पुलिस प्रशासन ने संबंधित मामलों में उपायुक्त सोलन को लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी की, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इतना ही नहीं, कुछ आरोपी अन्य राज्यों में फरार हो गए थे, जिन्हें तकनीकी निगरानी के माध्यम से पकड़कर कानून के दायरे में लाया गया। इस पूरी कार्रवाई ने यह साबित किया कि बद्दी पुलिस न केवल तत्पर है, बल्कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग कर अपराधियों तक पहुंचने में भी सक्षम है।

इस अभियान के साथ-साथ बद्दी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की और पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मामले दर्ज किए। वहीं महिलाओं को जागरूक करने के लिए भी प्रोजेक्ट चलाए गए, जिसे स्कॉच आर्डर आफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

स्कॉच अवॉर्ड प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान

स्कॉच अवॉर्ड देश का एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है, जिसे “भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र सम्मान” माना जाता है। यह पुरस्कार कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया, विशेषज्ञों की जांच और जूरी के अंतिम निर्णय के बाद प्रदान किया जाता है।

बद्दी पुलिस का “ऑपरेशन गनडाउन” आज भी जारी है और नालागढ़, मानपुरा व बरोटीवाला क्षेत्रों में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर एएसपी अशोक वर्मा, डीएसपी योगराज चंदेल सहित बीबीएन पुलिस टीम के अन्य सहयोगी भी शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...