एक डॉक्टर और वो भी छुट्टी पर, इलाज के लिए दर-दर भटक रहे मरीज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सरकार के मरीजों को राहत देने के दावे सराज विधानसभा में दम तोड़ रहे हैं। यहां स्थित एकमात्र सीएचसी में चिकित्सक तीन दिन की छुट्टी पर है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेजा गया है। पहले ही तीन चार दिन छुट्टी होने के कारण अस्पताल बंद रहा।

ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए नेरचौक या मंडी जाना पड़ रहा है। थुनाग जो समूचे सराज विधानसभा क्षेत्र का केंद्र बिंदु है करीब 20 पंचायतों थुनाग, थाच बहल, झूंडी, पखरैर, लम्बाथाच, केऊली, शिल्हीबागी, लेहथाच, शिकावरी, चिऊणी, चेत, जरोल, थाना शिवा, बागाचुनौगी, जैंशला, भाटकीधार, कल्हणी जैसी के लोग निर्भर हैं।

शुक्रवार को भी जब लोग अपने बच्चों को उपचार दिलाने के लिए थुनाग अस्पताल पहुंचे तो उनको बताया गया कि डॉक्टर अवकाश पर हैं और कुर्सी खाली है। यहां रोजाना 80 के करीब ओपीडी रहती है। अब लोगों को नेरचौक या मंडी की दौड़ लग रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बोल

सराज विधायक पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले अस्पताल को डिनोटिफाइड कर यहा के डॉक्टर का तबादला करना और अस्पताल में एक भी डॉक्टर का न होना गलत है।

बीएमओ जजैहली डॉ. पुष्प राज के बोल

उधर बीएमओ जजैहली डॉ. पुष्प राज ने कहा है कि थुनाग सीएचसी में डॉक्टर शनिवार तक अवकाश पर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...