1000 कांस्टेबल भर्ती होते ही और जोर से होगी चिट्टे पर चोट, कैबिनेट ने दी पुलिस भर्ती को मंजूरी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश की बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं एवं नशे विशेषकर चिट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस में 1000 अतिरिक्त कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। बजट भाषण में मुख्यमंत्री ऐलान के बाद शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी है।

प्रदेश सरकार का यह कदम हिमाचल प्रदेश पुलिस को और मजबूत करेगा तथा इससे कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करने में सहायता मिलेगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस में 1000 पुलिस कांस्टेबलों के पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस विभाग ने आगामी पुलिस भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रदेश सरकार यह कदम हिमाचल प्रदेश पुलिस को और मजबूत करेगा तथा इससे कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करने में सहायता मिलेगी। पुलिस एपीटी विंग द्वारा पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय ओपाचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस भर्ती का शैडयूल जारी किया जाएगा।

पुलिस विभाग की ओर से पुलिस भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही एक हजार पुलिस कांस्टेबलों के पदों पर की जाने वाली पुलिस भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को फाईल भेजी जाएगी। एक हजार पुलिस कांस्टेबलों के पदों में 300 पद महिला कांस्टेबलों के भरे जाएंगे। जबकि बाकी 700 पद पुरूष कांस्टेबलों के भरें जाएंगे। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को मंत्रीमंडल की बैठक में पुलिस जवानों के एक हजार पदों को भरने के लिए मंजूरी दे दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...