टीचर बनने का सपना होगा पूरा, चार साल के इंटिग्रेटेड बीएड कोर्स में सीटें बढ़ीं

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

चार साल के इंटिग्रेटेड बीएड कोर्स में एडमिशन वालों के लिए अच्छी खबर है। इस बार सीटों की संख्या बढ़ गई है। यह उन छात्रों के लिए बहुत बड़ी राहत है, जिन्होंने चार साल इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन किया है।

पिछले साल की तुलना में आने वाले सत्र में चार साल के टीचिंग कोर्स में सीटों की संख्या में 350 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। अब यह कोर्स देश के कई IIT, NIT और दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कालेजों समेत 285 संस्थानों में पढ़ाया जाएगा।

नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा का कहना है कि भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों ने बहुविषयक अप्रोच को अपनाते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चचर तैयार किया है।

2025 में केवल 77 संस्थानों में चार साल का टीचिंग कोर्स था और 6,100 सीटों के लिए मुकाबला हुआ था। वहीं, आने वाले सत्र में 22,950 सीटें होंगी।

उन्होंने कहा कि IITs, केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे संस्थान अब केवल इंजीनियरिंग, कॉमर्स या आट्र्स के कुछ विषयों तक सीमित नहीं है बल्कि छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के मिशन पर काम हो रहा है।

एग्जाम 17 अप्रैल को

चार साल के टीचिंग कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट करवाने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास है और 17 अप्रैल को एंट्रेंस टेस्ट संभावित है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस बार सबसे ज्यादा आवेदन 92,776 हुए हैं। बीए-बीएड, बीएससी-बीएड, बीकॉम-बीएड में दाखिला का मौका मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...