फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत चकबाड़ी में सरकारी सीमेंट के 27 बैग पत्थर बनने का मामला उजागर हुआ है। सोमवार को सोशल मीडिया में यह मामला पंचायत के वार्ड नंबर दो के निवासी छज्जू राम शर्मा ने वायरल किया।

चकबाड़ी निवासी छज्जू राम शर्मा ने बताया कि हमारे डंगे का कार्य मंजूर हुआ था, जिसका कुछ कार्य होना अभी शेष है, जिसे पूरा करने के लिए पंचायत द्वारा सीमेंट मुहैया करवाना था।

जब सोमवार को सीमेंट लेने गोदाम पहुंचा, तो सारा सीमेंट पत्थर बना हुआ था। जब शिकायतकर्ता ने यह खराब सीमेंट लेने पर एतराज जताया, तो पंचायत सचिव ने कहा कि आपको यही सीमेंट मिलेगा।

शिकायतकर्ता ने बीडीओ कार्यालय पहुंचकर अधीक्षक को सारी बात बताई। शिकायतकर्ता ने कहा कि हालांकि अभी पंचायत प्रधान का कार्यकाल पूरा हो चुका है, परंतु उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदा सिंह सुक्खू, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह व जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा से उक्त मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी संपति का नुकसान होने से बच पाए।

निराधार हैं आरोप

इस बारे में पंचायत सचिव राजेश कुमार ने कहा कि यह सीमेंट बिल्कुल ठीक है तथा शिकायतकर्ता के आरोप बिल्कुल निराधार हैं। उन्होंने कहा कि गोदाम में मात्र 27 सीमेंट के बैग हैं।

मेरे पास नहीं आई शिकायत

बीडीओ फतेहपुर सुभाष अत्री ने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। किसी ने भी ऐसी कोई शिकायत मेरे पास नहीं दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...