मोतियाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन एवं लैंस की सुविधा के लिए 26 तक करें संपर्क

--Advertisement--

बुजुर्गों के ऑपरेशन और लैंस का पूरा खर्चा देगा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, 10,000 रुपये तक का लैंस मिलेगा मुफ्त, दवाई और किराये के लिए भी मिलंेगे एक-एक हजार।

हिमखबर डेस्क 

जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मोतियाबिंद के शिकार गरीब वरिष्ठ नागरिकों को नेशनल एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के तहत निशुल्क सर्जरी की सुविधा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु दस हजार रुपये तक का उत्तम गुणवत्ता का लैंस निशुल्क उपलब्ध करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन से संबंधित दवाइयों के लिए एक हजार रुपये तथा अस्पताल तक आने-जाने के लिए एक हजार रुपये परिवहन भत्ता भी विभाग द्वारा दिया जाएगा।

जिला कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए 26 मार्च तक तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें।

तहसील भोरंज के वरिष्ठ नागरिक मोबाइल नंबर 9816285178 पर, बड़सर के 9418667372, सुजानपुर के 7018686968, नादौन के 8360554731 और हमीरपुर तहसील के वरिष्ठ नागरिक मोबाइल नंबर 9418743265 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222379 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...