कांगड़ा: प्रोडक्शन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 30 पद, 27 से 31 तक साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि फुजियामा सोलर लिमिटेड परवाणु में प्रोडक्शन ऑपरेटर के 30 पद भरे जा रहे हैं।

इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं या आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएमवी) रखी गई है, आयु 18 से ऊपर रखी गई है।

आवेदक को कम्पनी द्वारा रूपए 13 हजार 500 प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर

  • 27 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय ज्वाली में,
  • 28 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर में
  • तथा 31 मार्च 2026 को ज़िला रोज़गार कार्यालय, देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले शराब पिलाई, फिर युवती से दुष्कर्म का आरोप; क्वार्टर से 9 लाख रुपये भी गायब

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती...