चरस तस्करी के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास और 1.30 लाख रुपये जुर्माना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

विशेष न्यायाधीश-I कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत चरस तस्करी के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी राम कुमार (पुत्र तिलक वोरा, उर्फ दिनेश कुमार), निवासी गांव बारी कोट, नेपाल को दोषी करार दिया है।

न्यायालय ने दोषी को 14 वर्ष के कठोर कारावास तथा 1.30 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आगे आदेश दिया है कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी अतिरिक्त दो वर्ष के साधारण कारावास में रहना होगा।

जिला न्यायवादी कुल्लू कुलभूषण गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी 2023 को भुंतर-मणिकरण मार्ग पर सियुंड के पास विशेष जांच इकाई (SIU) कुल्लू की टीम ने नाकाबंदी की थी।

मणिकरण से मनाली जा रही एक निजी बस (HP34B-8525) की तलाशी के दौरान, सीट नंबर 25 पर बैठे आरोपी के बैग से 3.446 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी।

इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में प्राथमिकी संख्या 09/2023 दर्ज की गई थी। अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए 12 गवाहों और ठोस सबूतों के आधार पर अदालत ने राम कुमार को दोषी पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...