35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) कुल्लू द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 26 महिला प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

35 दिन तक चले इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर उद्यम के माध्यम से सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम में सफल उद्यमी बनने के लिए तथा अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को सही ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक उद्यमिक क्षमताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान स्वप्रेरणा, अवसरों की पहचान एवं उनका उपयोग, निरंतरता, सूचनाओं की खोज, क्वालिटी प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास तथा प्रभावी संचार जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में निदेशक पीएनबी आरसेटी कुल्लू, चंद्रनारायण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए तथा बाजार प्रबंधन और गुणवत्ता प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिलाओं को अपनी आजीविका स्वयं अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षुओं का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...