सुक्खू सरकार का यू-टर्न! एंट्री टैक्स के मुद्दे पर करेगी पुनर्विचार, कैबिनेट मीटिंग में हुई चर्चा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों के वाहनों पर एंट्री टैक्स बढ़ाने के फैसले को लेकर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार अब अपने रुख में नरमी दिखाती नजर आ रही है। दरअसल, अब हिमाचल सरकार दरें घटाने पर पुनर्विचार करेगी। हालांकि नई दरें 1 अप्रैल से लागू होनी हैं, लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आबकारी विभाग को दरों पर पुनर्विचार करने के निर्देश दिए हैं।

  • शिमला में हुई कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों के बयानों से साफ है कि सरकार इस मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने स्पष्ट किया कि कैबिनेट ने एंट्री टैक्स के कुछ बिंदुओं पर फिर से विचार करने का निर्णय लिया है। कुछ विशिष्ट वाहनों के लिए टैक्स की दरों को घटाया जाएगा।
  • वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि समीक्षा की जा रही है, लेकिन पंजाब सरकार की अपनी मर्जी है कि वे इस मुद्दे को लेकर कहीं भी जाएं।
  • इधर, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह फैसला हिमाचल की आय बढ़ाने के लिए लिया गया था और राज्य को इसका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पंजाब जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय और संतुलन बनाना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से भी वार्ता की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...