गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के समीप एक गली में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति के शरीर पर चोटें आई हैं तथा रक्त बहा है। किसी ने व्यक्ति को यहां बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ देखा तथा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के माध्यम से फॉरेंटिक टीम को बुलाया गया है जिसके साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक मिस्त्री का काम करता था तथा शुक्रवार को सुबह के समय घर से काम पर निकला था। जब रात को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसे रात भर ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार को सुबह के समय गांधी चौक के समीप गली में इसका शव मिला है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मोहिंदर सिंह (52) निवासी सासन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस हरेक पहलू से मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस कार्रवाई चल रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है तथा मौके कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी क्यास लगाए जा रहे हैं कि शायद व्यक्ति यहां गिरकर मृत्यु हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट मौत के कारणों का पुष्ट करेगी। मृतक अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटे छोड़ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...