27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाली में मिला शव; परिजनों में मची चीख-पुकार

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत नैना अपार्टमेंट के समीप एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मानपुरा पंचायत के ठेडा गांव निवासी रामलाल (पुत्र जगदीश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नैना अपार्टमेंट के पास नाली में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत बरोटीवाला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक पैन कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान रामलाल के रूप में की गई।

पुलिस ने शिनाख्त के बाद तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजनों के अनुसार, रामलाल ने कुछ समय पहले ही एक पिकअप वाहन खरीदा था और वह स्वयं उसे चलाकर अपना गुजारा करता था। रामलाल का शव उस स्थान पर कैसे पहुंचा, यह जानकर परिजन भी हैरान हैं।

हालांकि, प्राथमिक तौर पर परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...