युवाओं के लिए नौकरी का मौका: केमिस्ट और ऑपरेटरों की भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी आरके लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी कैमिस्ट और ट्रेनी माइक्रो बायोलॉजिस्ट के 4-4 पद और ट्रेनी आपरेटर के 6 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 23 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रेनी केमिस्ट के पदों के लिए केमिस्ट्री में बीएससी या एमएससी, डी फार्मा या बी फार्मा, एम फार्मा  पास महिला-पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।

ट्रेनी माइक्रो बायोलॉजिस्ट के लिए महिला एवं पुरुष उम्मीदवार माइक्रो बायोलॉजी में एमएससी या बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी अथवा बीटेक होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 30 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।
ट्रेनी आपरेटर के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक होना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार से 22 हजार रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक जिसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो वह भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय दूरभाष नंबर 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...